फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जर्जर तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत

Sun, 28 Jul 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के करही गांव में शनिवार को सुबह जर्जर तार टूटकर गिर गया। सड़क पर फैले बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने जेई व बिजली निगम के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

करही गांव की आबादी लगभग दस हजार है। गांव में जर्जर तार के सहारे बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली तार आए दिन तार टूट कर गिर रहता है। लोगों ने तार बदलने को लेकर जेई से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। लोगों ने कभी भी बड़ा हादसा की आशंका जताई थी। करही गांव के राज कुमार उर्फ मग्घू यादव ने शनिवार को सुबह करीब पांच बजे अपने भैंस को धोबहिया गड़ही में नहलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव में एजाज, मोहम्मद अहमद के घर के पास सड़क पर फैले नंगे तार की चपेट में एक भैंस की मौत मौके पर हो गई। गनीमत रही अन्य भैंसें सड़क की दूसरे पटरी से निकल गईं।

उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के नूरुलहोदा, एजाज अहमद, मोहम्मद अहमद, कुतुबुद्दीन, राम किशन, गंगाराम, अंजारुल हक ने बताया कि एक सप्ताह पहले लोगों ने तार बदलने को लेकर प्रदर्शन किया था। जेई ने तीन दिन में जर्जर तार हटाकर केबलिंग शुरू कराने की बात कही थी। जर्जर तार बदल दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार व हल्का लेखपाल राधेश्याम जायसवाल ने जांच की। हल्का लेखपाल ने कहा कि क्षति का आंकलन कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई इंद्रेश गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी है। जर्जर तार की केबलिंग के लिए प्रयास काफी दिनों से किया जा रहा है। अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें