फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई से आ रहे अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत

Sun, 28 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा गोविंद निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन में मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। शनिवार देर रात शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन


पिपरा गोविंद गांव के खुशियाल 59 वर्ष मुंबई में रहते थे। वह शुक्रवार को मुंबई के कुशीनगर एक्सप्रेस से लोकमान्य तिलकनगर कुर्ला से ट्रेन में बैठ कर घर आ रहे थे। कानपुर और झांसी के बीच में अचानक तबीयत बिगड़ी और ट्रेन में ही मृत्यु हो गई। किसी यात्री ने पुलिस सूचना इसकी दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और इसकी सूचना परिजन को देने के लिए पुलिस छानबीन में लग गई। खोजबीन के बाद मृतक के आधार से पहचान हुई। जिससे पुलिस परिजन को सूचना दे सकी। शनिवार को रात में शव पिपरा गोविंद लाया गया। मृतक की पत्नी चंद्रमती 55 और इकलौता बेटा आदर्श है। चार लड़कियों में से तीन की शादी हो चुकी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी चंद्रमती ने बताया कि घर के अकेले कमाने वाले की मौत हो गई। कैसे जिंदगी गुजरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें