फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह चौकी प्रभारी समेत 140 कर्मियों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित

Sun, 04 Aug 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रविवार को जिले की कानून व्यवस्था को देखते हुए छह चौकी प्रभारी समेत 140 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित किया है।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइंस से एसआई हरिकेश भारती को चौकी प्रभारी नौलखा, धर्मेंद्र कुमार मिश्र को काली जगदीशपुर से चौकी प्रभारी राजेडीहा, अनिल प्रकाश पांड़ेय औद्योगिक क्षेत्र से थाना मेंहदावल, पुलिस लाइंस से सचिंद्रनाथ राय को औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी, जयराम सिंह यादव को पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी जेल बनाया गया है।
वहीं श्यामदेव प्रसाद जेल चौकी से कार्यालय सीओ मेंहदावल, आजम अंसारी पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी लोहरैया, रविंद्रनाथ शर्मा चौकी लोहरैया से थाना बेलहरकला, अवधेश सिंह यादव पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी तितौवा, अमित कुशवाहा चौकी राजेडीहा से प्रभारी चौकी काली जगदीशपुर, संजय कुमार वर्मा को तितौवा चौकी से थाना मेंहदावल पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लाइंस से 17 दरोगा सहित कांस्टेबल को उनके तैनाती स्थल से हटाकर अन्य स्थान पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें