फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन निरीक्षक व एक एसआई का कार्यक्षेत्र परिवर्तित

Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए तीन निरीक्षक व एक एसआई का कार्यक्षेत्र परिवर्तित कर दिया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रभारी आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को मेंहदावल थाने का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर महुली एसओ रहे अनिल कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी वीआईपी सेल निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को एसओ महुली के रूप में तैनात किया गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रामआशीष यादव को वीआईपी सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस लाइन से एसआई प्रेमप्रकाश सिंह को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें