फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मन लाग्यो मेरो यार फकीरी में...गाकर महफिल को किया कबीरमय

Mon, 29 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कबीर मगहर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती कबीर कैफे की टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की पहली रात संत कबीर और भगवान श्रीराम के रंग में रंगी नजर आई। रात नौ बजे के बाद कबीर कैफे की टीम जैसे ही मंच पर पहुंची हर कोई कबीर के रंग में डूब गया। कैफे टीम ने संत कबीर के दोहों को आधुनिक म्यूजिक के साथ प्रस्तुत किया। इसके बाद युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई कबीर के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई कबीर के रंग में रंगे नजर आए। कबीर कैफे के मुखिया नीरज आर्या ने कार्यक्रम की शुरूआत ‘जो सुख पायो राम भजन में ओ सुख नाही अमीरी में, मन लाग्यो मेरो यार फकीरी में’ के साथ किया। इसके बाद ‘मत कर माया को अहंकार, मत कर काया को अभिमान’ के जरिए जीवन का वृतांत प्रस्तुत किया, तो हर कोई उनके साथ हो लिया। इस दौरान कमिश्रनर अखिलेश सिंह, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें