पुलिस लाइन में परेड के दौरान निरीक्षण करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।
संतकबीरनगर। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई और उन्हें फिट रहने का निर्देश दिया। बाद में पुलिस लाइंस में साफ-सफाई और भोजनालय आदि की जांच की।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। कर्मियों को फिट रहने के लिए दौड़ लगवाया। पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को रखने के संबंध में पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ अंबरीष सिंह भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।