विद्युत विभाग के दो जेई समेत 17 कोरोना पॉजिटिव
- अब तक जिले में 2748 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
- 39 संक्रमित की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में विद्युत विभाग के दो जेई समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2748 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे विद्युत विभाग के दो जेई शामिल है। इस तरह से खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल क्षेत्र में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2748 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 165 लोग एक्टिव है। 2544 लोग ठीक हो चुके है। 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3497 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
0000000000