फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा एप से जोडे जाएंगे प्राइवेट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षा एप से जोडे जाएंगे प्राइवेट विद्यालय - अभी तक कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालय ही योजना से थे आच्छादित - शासन ने गाइड लाइन जारी कर प्राइवेट विद्यालयों को भी जोड़ने का निर्देश दिया पुनीत कुमार मिश्र संतकबीरनगर। शासन के दीक्षा एप पर अब परिषदीय विद्यालयों की तरह से प्राइवेट विद्यालय भी जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक ईपाठ शाला कार्यक्रम, कौशल विकास के तहत आनलाइन प्रशिक्षण में शामिल होंगे। यही नहीं डीएम इन विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर योजना का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे। शासन ने इसके लिए फरमान जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन को सुचारू रूप से संचालित करने लिए आनलाइन कक्षाएं शुरू हुई। इसके बाद दीक्षा एप बनाया गया। जिस पर विषय वार पाठ्य क्रम का वीडियों और आडियों बनाकर अपलोड किया गया और उसे शिक्षकों के जरिए बच्चों को ई पाठशाला के माध्यम से पढ़ाया जाने लगा। यह योजना परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों तक थी ताकि बच्चों का भौतिक ज्ञान और डिजीटल ज्ञान बढ़ सके। इधर शासन ने नई गाइड लाइन जारी करते हुए इसे मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयो में भी लागू कर दिया है। जिससे प्राइवेट शिक्षकों को दीक्षा एप पर जोड़कर शिक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। शासन ने समस्त डीएम को पत्र भेजकर प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंध तंत्र के साथ बैठक कर इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश जारी करने को कहा है ताकि प्राइवेट विद्यालय योजना से जुडे और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। सभी विद्यालयों में बने व्हाट्सएप नंबर को दीक्षा एप से जोड़ कर विद्यालयों में पठन पाठन व कौशल विकास से संबंधित आनलाइन प्रशिक्षण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियो को जोड़ा जाएगा। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान विजय किरन आनंद ने डीएम को पत्र भेजकर योजना के क्रियान्वयन कराए जाने की अपेक्षा की है। 0000000000 बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने प्राइवेट विद्यालयों को भी दीक्षा एप से जोड़े जाने का आदेश दिया है, जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक कर योजना का क्रियान्वयन शुरू कराया जाएगा। 0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें