बिहार चुनाव में पार्टियों के लिए मास्क बनाएगी समूह की महिलाएं
- फर्रूखाबाद में एक संस्था ने दिलाया था समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण
- रेडीमेड कपड़े की सिलाई,कढ़ाई,छपाई और मास्क बनाने का काम कर रही महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समूह से जुड़ कर गांव की महिलाएं आत्म निर्भर बने। इसी सोच के साथ मंजूलता ने परिवर्तन महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। फर्रूखाबाद की एक संस्था की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाया। महिलाएं रेडीमेड कपड़े की सिलाई,कढाई,छपाई का कार्य करना शुरू की। कोरोना काल में मास्क बनाने का काम रही है। अब बिहार चुनाव में प्रचार के लिए कई पार्टियों की ओर से मास्क बनाने के लिए संपर्क साधा गया है। जैसे ही आर्डर मिल जाएंगा,वैसे ही महिलाएं बिहार चुनाव के लिए मास्क बनाने का काम भी शुरू कर देंगी।
परिवर्तन महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू लता बताती है कि गांव की महिलाएं आत्म निर्भर बने,इसी उद्देश्य से वर्ष 2014 में समूह गठित की। समूह से 14 महिलाएं जुड़ी। रेडीमेड कपड़ा,सिलाई,कढाई,छपाई, बैंग सिंलाई का काम महिलाएं करती है। समूह की महिलाओं को फर्रूखाबाद स्थित एक संस्था में प्रशिक्षण के लिए साथ ले गई थी। शुरुआती दौर में गांव की महिलाओं को समूह से जोड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब स्थिति काफी बेहतर हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में महिलाएं मास्क बनाने का काम शुरू की। जिसे डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव की पहल से बेचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। विकास विभाग, पुलिस विभाग और ग्राम पंचायतों ने मास्क को खरीदा। करीब 58 हजार रूपये का मास्क अब तक बेच चुकी है। बिहार चुनाव के लिए कुछ पार्टियां मास्क बनाने के लिए संपर्क की है। जैसे ही संस्तुति मिल जाएगी,वैसे ही बिहार चुनाव के लिए मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वैसे बिहार चुनाव में प्रचार के लिए पार्टियों को उनके हिसाब से अलग-अलग रंग का मास्क बनाया जाएगा। समूह से जुड़ कर महिलाएं घर की अर्थव्यवस्था में पुरूषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कोरोना महामारी में जैसे- जैसे सरकार ढील देगी। समूह का कार्य आगे बढ़ेगा । उनका कहना है कि समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदनी बढ़ाना उनका एकमात्र लक्ष्य है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि परिवर्तन स्वयं सहायता समूह की महिलाए जगह - जगह लगने वाले सरकारी मेले में भी अपने उत्पाद की विक्री करती है। बिहार चुुनाव के लिए मास्क बनाने की बात सामने आई है। ऐसा करके महिलाएं अपनी आमदनी बढाएगी।