जिले में मिले 18 कोरोना पाजिटिव
- अब तक जिले में 2614 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
- 37 संक्रमित की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 2273 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2614 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2614 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 187 लोग एक्टिव है। 2390 लोग ठीक हो चुके है। 2614 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3873 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
0000000000