फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में भाई ने भाई को पीट-पीट कर मारडाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन संबंधी विवाद में भाई ने भाई को पीट-पीट कर मारडाला - छोटे भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज - धनघटा क्षेत्र के सोनडीहा गांव का मामला फोटो है संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा। क्षेत्र के सोनडीहा गांव में शनिवार की रात जमीन संबंधी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडो से पीट-पीट कर मार डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने देवर, देवरानी समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनडीहा निवासी राजकुमार उर्फ मजनू 32 वर्ष और अर्जुन 25 वर्ष पुत्रगण रुदल चौहान दोनों सगे भाई है। घर पर एक मकान है जिसमें दोनो भाईयो का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह राजकुमार उर्फ मजनू अपने किसी रिश्तेदार के घर गया और शाम तक घर लौट आया। उसके बाद शाम के समय दोनों भाईयो के बीच मकान को लेकर विवाद हो गया। मृतक राजकुमार की पत्नी मंजीता का आरोप है कि अर्जुन और उनकी पत्नी ने राजकुमार पर लाठी डंडे से इस कदर प्रहार किए की उनकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत पर उनकी पत्नी व बेटी कविता 12 वर्ष, सविता 10 वर्ष, काजल सात वर्ष और प्रिया दो वर्ष की रो रोकर बुरा हाल है। एसओ आर के गौतम ने बताया कि इस मामले में अर्जुन तथा उनकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाईयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद था। जो राजकुमार के हत्या का कारण बना। 00000000000 Jjj
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें