फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रखी शमशान भूमि बाउंड्रीवाल की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने रखी शमशान भूमि बाउंड्रीवाल की आधारशिला - सेमरियावां ब्लाक के बन्नी गांव पहुंचे सदर विधायक संवाद न्यूज एजेंसी बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के बन्नी गांव में खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गांव के शमशान भूमि के बाउंड्रीवाल के निर्माण की आधारशिला रखी। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे से गांव वालों ने बताया कि शमशान की भूमि के लिए मात्र दो बिस्वा ग्यारह धुर जमीन है, जो आबादी के हिसाब बेहद कम है। शमशान के बगल में नौ बिस्वा जमीन ग्राम समाज की है। गांव वाले प्रधान जुनैद अहमद से ग्राम समाज की भूमि पर शमशान भूमि दर्ज कराना चाह रहे हैं, लेकिन गांव के एक व्यक्ति द्वारा विरोध किया जा रहा है। विधायक ने सेमरियावां कानूनगो राम अजोर से फोन पर ग्राम समाज की भूमि की हकीकत जानी। इस दौरान सदर विधायक ने निर्माण में हो रहे विरोध की जानकारी ली और मौके पर विभागीय अधिकारियों से बात कर मामले का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। प्रधान जुनैद अहमद से शमशान की भूमि दो बिस्वा ग्यारह धुर पर बाउंड्री कराने को कहा। बगल की जमीन पर अभी बाउंड्री निर्माण न कराने की बात कही। शमशान के बगल की जमीन पर उच्च अधिकारियों से बात कर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सदर विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं । उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सदर विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि उनके दरवाजे हर वर्ग के लिए खुले हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दयाराम, अंबरीश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, राम पुरूषोत्तम गुप्ता, गोविंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा.शकील खान, संतराम वरूण, प्रधान जुनैद अहमद, हफीजुर्रहमान, मुनीर आलम, शकील अहमद, परशुराम गुप्ता, संग्राम सिंह, राजेंद्र कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। 000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें