फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत से परिवार में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत से परिवार में मातम - हादसे में कुल नौ लोग हुए थे घायल - अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर। शुक्रवार की रात मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर हुए हादसे में औद्योगिकनगर के रहने वाले लोहा व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि उसके परिवार के सात सदस्य समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे। जिसमें तीन लोग मेडिकल कॉलेज रेफर हुए थे। महिला की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। शनिवार को उसके घर पर शुभेच्छु पहुंच कर सांत्वना दे रहे थे। मुखलिसपुर रोड औद्योगिक नगर निवासी कदीर अहमद ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी तरन्नुम बानो,बेटी इकरा खान, इजमा खान एवं नगमा खातून पत्नी जहरीर अहमद,अलीसा जहीर खान, अलीना जहीर खान, व जोया पुत्रीगण जहरीर अहमद शुक्रवार की देर शाम घर से मोतीनगर की रहने वाली भांजी के वहां ई - रिक्शा से जा रही थी। मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर विपरीत दिशा से गुजरे ब्रेजा कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाडी चला कर ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तरन्नुम बानो और इजमा खान पुल से नीचे गिर गई। जबकि ई रिक्शा में बैठी सभी लोग व उसका चालक गोला बाजार निवासी अनिल वर्मा घायल हो गए। हादसे में ई- रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ई रिक्शा के बगल में चल रही बाइक को भी कार चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे विश्वनाथपुर निवासी अजीत पांडेय उर्फ गुड्डन और उनका भतीजा सत्यब्रत घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां देखते ही डॉक्टरों ने तरन्नुम बानों को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच वर्षीय बेटी इजमा खान, सत्यब्रत, अनिल वर्मा को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कदीर अहमद की पत्नी की मौत से परिवार में मातम का माहौल छा गया। उसके तीन बच्चे बिना मां के हो गए। पत्नी की मौत से कदीर अहमद का रो-रो कर बुरा हाल था। नाते- रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचे हुए थे। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने पर मासूम बेटी इजमा खान को लोग घर लाए। जबकि दो लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इधर महिला की मौत और परिवार के सात सदस्यों के घायल होने से लोग सहम गए। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार चालक का पता लगा कर उसे 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें