मेंहदावल। शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय विसौवां पर शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन बच्चों ने कौशल विकास पर बच्चों ने मिटटी, रोली व रंग, गोली, नट-बोल्ट समेत कई स्थानीय सामग्री का प्रयोग करते हुए कुछ निर्माण किया। सावन महीने को देखते हुए ज्यादा बच्चों ने शिव लिंग बनाया।
इस मौके पर बीईओ ने कहा कि कौशल विकास मनाने के पीछे एक और मकसद यह भी है कि बच्चों को बाजार से जुड़े कौशल में प्रशिक्षण दिया जाए। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवारों की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि नए कौशल हासिल करने के स्वाभाविक आकर्षण से व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा उत्पन्न होती है और व्यापक प्रोत्साहन मिलता है। कौशल न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि हमारी सामान्य दिनचर्या में स्वयं को जीवंत और ऊर्जावान महसूस करने का एक विशेष गुण या माध्यम भी है। बच्चों को कौशल निर्माण पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैभव शुक्ला, शिवनाथ आदि मौजूद रहे।