फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी बिजली कटौती से उद्यमियों को हुई मुसीबत

Tue, 06 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते सोमवार को दूसरे दिन भी बिजली कटौती से उद्यमियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में 12 बजे से लेकर चार बजे तक बिजली कटौती के कारण कई उद्योग-धंधों में उत्पादन प्रभावित रहा। कई माेहल्लों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी
औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लाइन मेंटेनेंस व अनुरक्षण कार्य सोमवार को किया गया। यह काम दिन में 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान कुछ औद्योगिक इकाइयों को बिजली नही मिल पायी, जिसकी वजह से उनका कामकाज प्रभावित हुआ। पुलिस लाइन फीडर पर लक्ष्य के सापेक्ष काम नही हो सका। पुलिस लाइन फीडर पर मरम्मत कार्य की वजह से कई मोहल्ले में उपभोक्ताओं को बिजली नही मिल पायी। इसके लोगों को दैनिक कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बंजरिया मोहल्ले के अजय राय, संदीप यादव ने बताया कि सुबह के समय बिजली कटने से पानी की समस्या खड़ी हो गई। बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में दिक्कत उठानी पड़ी। कई घरों में पानी की टंकी खाली हो गई थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक दिन पूर्व कराए जा रही मरम्मत के काम की वजह से लगभग एक दर्जन औद्योगिक इकाइयों को दो घंटे तक बिजली नही मिल पाया था। मेंटेनेंस कार्य पूरा करने के बाद बिजली सप्लाई को तत्काल चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

औद्योगिक फीडर के 14 इकाइयों की लाइन मेंटेनेंस की वजह से दो घंटा प्रभावित हुई थी। बाकी का पुलिस लाइन फीडर पर अनुरक्षण के कार्य की वजह से बिजली प्रभावित हुई। कार्य पूरा करने के बाद तत्काल बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
रणधीर मिश्र, एक्सईएन खलीलाबाद डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें