फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल गांव में शुक्रवार को भोर में एक युवक का शव छप्पर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। युवक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उतरावल गांव निवासी अंजनी ने बताया कि उनके पति ज्ञान सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव मढ़पुरा थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज के रहने वाले हैं। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। वह उसके साथ ही मायके उतरावल गांव में रहते थे और काफी ज्यादा शराब पीते थे। पति 25 जुलाई को शराब पीकर आए और खाना खाने के बाद सोने चले गए। वह अपने मां के साथ दूसरे मकान पर सोने के लिए गई हुई थी। शुक्रवार की भोर में जब वह लोग घर पर आए तो देखा कि पति घर के भीतर दुपट्टे के सहारे लटक रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें