फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन के लिए खुला कबीर चौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुला कबीर चौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पुरातत्व विभाग के निदेशक के निर्देश पर मगहर स्थित महात्मा कबीर की निर्वाण स्थली कबीर चौरा को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोग यहां के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पुरातत्व विभाग ने 27 अप्रैल से 30 मई के साथ ही अग्रिम आदेश तक कबीर चौरा परिसर में आ रहे श्रद्धालुओं पर रोक लगा रखी थी, लेकिन 21 जून से विभाग ने सभी स्मारक संस्थानों/पुरातात्विक स्थल दर्शकों के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए खोल दिए हैं। यहां आने वाले लोगों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाना जरूरी होगा। बिना मास्क के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें