संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना की संपत्ति प्रशासन ने सीज कर दी है। मौलाना का आवास और खाली जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। आवास में रह रहे किराएदारों को बाहर करते हुए चल रहे मदरसे को खाली करवाने के लिए एक दिन का समय दिया है। इस समय मदरसे में करीब 400 बच्चे हैं।