फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलंकार योजना के तहत हाइटेक होंगे संस्कृत विद्यालय

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा विभाग की तरह इन विद्यालयों का भी होगा कायाकल्प
विज्ञापन

- जिले में छह माध्यमिक संस्कृत विद्यालय है संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के संस्कृत विद्यालयों को मिशन अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। यह विद्यालय भी आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे। विद्यालय अच्छा ही नहीं दिखेगा बल्कि उसमे स्मार्ट क्लास भी चलेंगी। शासन ने अलंकार योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर कायाकल्प करने की कवायद शुरु की है। जिले में छह संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधर जाएगी और एक आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे और पढ़ाई का अच्छा माहौल होगा।
संस्कृत विषय कभी हमारी सभ्यता और बोलचाल की भाषामें थी, लेकिन धीरे-धीरे यह पढ़ाई के साथ बोलचाल से दूर हो गई। जिले में संचालित होने वाले विद्यालय बदहाल होते गए। इन्हे सुधारने के लिए कभी कोई सहायता राशि भी किसी ने नहीं दी। इन विद्यालयों उपेक्षा के चलते संस्कृत विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या में कमी होने लगी। इसको देखते हुए शासन ने संस्कृत विद्यालयों को सुधारने की योजना तैयार की है। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे मिशन कायाकल्प योजना के तहत इन विद्यालयों में मिशन अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए हर विद्यालयों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। इसमे विद्यालय प्रबंध तंत्र को शुरूआत में पांच प्रतिशत की धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्हे संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। जिले में संचालित संस्कृत विद्यालयो का डाटा डीआईओएस कार्यालय तैयार कर रहा है। इसमे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
इन विद्यालयों मिलने वाली सुविधाएं
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों मे बेहतर पेयजल, अच्छे शौचालय , अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट की स्थापना, चहारदीवारी, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, रेनवाटर आदि संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

000000000000000
इन विद्यालयों को मिलेगा लाभ
1- कर्मयोग विद्यापीठ संस्कृत उमावि कोटिया बेलहर
2- काशीराम संस्कृत उमावि बिसौवा
3- सर्वदानंद संस्कृत उमावि धरमैनी बाजार
4- आदर्श विद्या विलास संस्कृत उमावि धर्मसिंहवा
5- बाह रामनरेशदास रामजानकी संस्कृत उमावि भीटी माफी
6- बीराबाबा दुूलारे शुक्ल नेताजी सुभाष चंद बोस संस्कृत मावि मेंहदूपार
000000000000000000000000000
संस्कृत विद्यालयो को अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाना है। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए विद्यालयो को परिषद की बेवसाइट पर आवेदन करना होगा और जो रकम मिलेगी उसका पांच प्रतिशत खर्च करना होगा, इसके लिए जल्द ही इन विद्यालयों के प्रबंध तंत्र से बातचीत की जाएगी।
- संदीप चौधरी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें