फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संकुल शिक्षक की बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा

Wed, 20 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ शैक्षिक रणनीति साझा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। विकास क्षेत्र के विभिन्न स्कूूलों में शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विद्यालय से शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान एक-दूसरे के साथ शैक्षिक रणनीति साझा की।
कंपोजिट विद्यालय लंगड़ाबार में प्राथमिक विद्यालय तेनुडाड मंझारी परिसर में बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र की अध्यक्षता व एआरपी संदीप राय की उपस्थिति में बूढी बेलहर न्याय पंचायत के संकुल शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि नवीन शिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों के विकास में सहायक सिद्ध होंगी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए बेहतर रणनीति बनाने पर भी बल दिया। एआरपी संदीप राय ने कहा कि नई कार्य योजना की चर्चा की।
इस दौरान नोडल शिक्षक नवीन त्रिपाठी, सुनील वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, राजेश, मनीष, राकेश यादव, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें