फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सनातनियों ने एकजुटता का लिया संकल्प

Fri, 26 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेमरियावां क्षेत्र के बाघनगर में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मदनेश्वर धाम के पुजारी रघुराज दास ने की। इस दौरान सनातनियों ने संगठित होने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख इंद्रसेन ने कहा कि सनातन धर्म 3500 ईसा पूर्व का शास्त्रों में वर्णित धर्म है। उन्होंने कहा कि भारत का भौगोलिक क्षेत्र प्राकृतिक है। यहां का कोई भी सनातनी बाहर से नहीं आया है एवं अपने भारत देश को परम वैभव पर पहुंचने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण आदि का पालन हमें करना चाहिए। इस दौरान प्रेम चंद्र मिश्र, राजेंद्र सोनी, कैलाश सोनी, भोलेनाथ, महेंद्र, मनोज,राजकुमार सोनी, शिव कुमार अग्रहरि, चंद्र राम, कन्हैया लाल, ओम प्रकाश, पारस नाथ, कोमल, फूलचंद्र, रोहित लाल, कमलेश, रोहित, मोहित लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें