- धनघटा क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मारा छापा, प्रयोगशाला भेजा
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान धनघटा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान से रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया। जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।