संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 2,08,000 किसानों को 18वीं किस्त भेजी गई है। जबकि 15590 किसानों की ई-केवाईसी न होने के कारण उनके खाते में तीन किश्त की रकम नहीं जा पाई है। अब विभाग ऐसे किसानों की ई-केवाईसी कराने को लेकर संपर्क करेगा। ताकि इन किसानों की केवाईसी हो सके और उनके खाते में रकम जा सके।
जिनके पास खेत है और जो लोग खेती का काम करते है उन्हें हर तीन माह पर सम्मान निधि भेजी जाती है। दो हजार रुपये तीन माह पर भेजी जाती है। इस बाद 16 अक्तूबर को जिले के दो लाख आठ हजार किसानों के खाते में रकम भेजी गई है जबकि 15590 किसानों के खाते में रकम नहीं जा पाई है। इन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुआ है। उप कृषि निदेशक डॉ राकेश सिंह ने बताया कि इन किसानों से संपर्क किया गया लेकिन किसान कोई बाहर है तो कोई कही और है। जिसकी वजह से इनकी केवाईसी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इन किसानों का पता नहीं चल पा रहा है। पिछली बार शिविर लगाकर किसानो की केवाईसी हुई थी। पर यह किसान ईकेवाईसी कराने नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का ई-केवाईसी नहीं हुआ वह लोग पीएम पोर्टल पर जाकर केवाईसी करा ले। जिससे उनके खाते में रकम भेजी जा सके।