- कबीर मगहर महोत्सव : बाॅलीवुड नाइट कार्यक्रम में आसित त्रिपाठी ने बिखेरा सुरों का जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा परिसर में चल रहे सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की देर शाम बालीवुड नाइट कार्यक्रम में गायक आसित त्रिपाठी ने अपने गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘मेरा नाम इश्क, तेरा नाम इश्क...’ गीत से की। इसके बाद ‘तुमसे दिल जबसे मिला है, मान जा मेरे यारा...’ गाकर सुरों का जलवा बिखेर दिया। इसके बाद ‘तू ही मेरी शब है तुही मेरी सुबह है, तू ही दिन है मेरा’ सुनाया।
महोत्सव में बाॅलीवुड नाइट जैसे-जैसे परवान चढ़ा आसित ने ‘मोह मोह के धागे...’ खूबसूरत अंदाज में पेश किया। जिसे सुनकर श्रोताओं ने खूब ताली बजाई। इसके बाद दिल का दरिया बह ही गया, तेरे बिन अब न लेंगे एक भी दम, तुझे कितना चाहने लगे हम गाने पर श्रोताओं ने खूब साथ दिया। इसके बाद ‘तू बन जा गली बनारस की...’ बहुत सुंदर तरीके से सुनाया। गीतों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, सदर एसडीएम/महोत्सव सचिव शैलेष दूबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्त, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, अवधेश सिंह, कानूनगो चंद्रभूषण कन्नौजिया, लेखपाल बुधिराम चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।