संतकबीरनगर। सेमरडाडी मुंडेरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर कथा प्रवक्ता आचार्य उपेंद्र परासर महाराज ने परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से धर्मनीति को संबल मिलता है और मानव जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति धर्म के प्रति सच्चे अनुराग से जुड़ता है, तो वह विपरीत मार्ग की पीड़ा से बचता है। परीक्षित मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि सृष्टि में केवल भगवान ही जीव के मोक्षदाता हैं। संवाद