फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुमटी में देसी शराब की बिक्री, युवक गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बौरव्यास गांव में एक युवक सरकारी ठेके से शराब की शीशी लाकर अधिक कीमत पर बिक्री कर रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम बखिरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बौरव्यास चौराहे पर सड़क किनारे एक गुमटी में कांस्टेबल धनंजय सिंह, मनीष चन्द के साथ छापा मारा। गुमटी में मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेरकर आरोपी युवक को रोककर गुमटी की तलाशी ली। इस दौरान 25 अदद देशी शराब की व एक जरीकेन में बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी युवक श्रवण कुमार निवासी बौरव्यास के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें