फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एमडीएम की सूचना न देने पर तीन प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Wed, 09 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनने की सूचना न देने पर तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रोक दिया है। इसके साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन विद्यालयों ने 12 मार्च को एमडीएम बनने की सूचना नहीं दी। इसमे कंपोजिट विद्यालय टिकोई कोल बाबू नाथनगर, प्रावि भगौसा बेलहर कला तथा उप्रावि बिगरा मीर सेमरियावां के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें