फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह एडीओ पंचायत का रोका मार्च का वेतन

Thu, 04 Apr 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक शौचालयाें के सत्यापन में लापरवाही पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयाें के सत्यापन में लापरवाही करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने छह सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत का मार्च माह का वेतन रोक दिया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराया जाता है। सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। लेकिन मेंहदावल, बघौली, नाथनगर, पौली, सांथा के एडीओ पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन नहीं कराया। ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन न करने का दोषी पाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने छह एडीओ पंचायत का मार्च माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान



जनपद के कई ग्राम पंचायतों में हर शनिवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा। 730 ग्राम पंचायतों में चलने वाले अभियान की कमान 1700 सफाईकर्मियों को सौंपी गई है। सफाईकर्मी स्कूल, हाट बाजार, तालाब, दुकानों आदि से प्लास्टिक इकट्ठा कर एडीओ पंचायत को सूचना देंगे। वह अपशिष्ट का वजन कराकर प्लास्टिक वेस्ट को देंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिमाह सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराया जाता है। कुछ ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयाें का सत्यापन न कराए जाने में लापरवाही मिलने पर छह एडीओ पंचायत का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है।
- अविनाश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें