फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

Mon, 02 Feb 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाघनगर -सेहुड़ा में संत रविदास जयंती की झांकी के दौरान-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र में महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु संत रविदास जी महाराज की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से नारों के बीच झांकियां निकाली गईं। क्षेत्र के बाघनगर, सेहुड़ा तथा कोइलसा समेत अन्य गांवों में गुरु संत रविदास जी महाराज की झांकी निकाली गई। इसके अतिरिक्त करही, बुढाननगर, महुआरी तथा अन्य गांवों से झांकियां निकली। इस दौरान सेहुड़ा (सिकनरिया) स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज मंदिर पर बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज अध्यात्म और कर्म के मानते थे। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वर्ग के लिए आवाज उठाई तथा वह छूआछूत और आडंबर के सख्त विरोधी थे। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा के पक्षधर थे तथा सबको समान शिक्षा मिले इस पर उनका विशेष बल था। उन्होंने निर्गुण ईश्वर की भक्ति, जाति-पाति का खंडन, सामाजिक समानता और मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे आध्यात्मिक वचनों के माध्यम से मानवीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान डॉ विजय कुमार, मंगल प्रसाद, अनिल कुमार, प्रेमचंद, रोहित कुमार, बजरंगी प्रसाद, पिंटू कुमार, जय किशन राना, कमलेश कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, श्रीराम, राम लौट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें