फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाॅलीबाल में साई हाॅस्टल रायबरेली बना चैंपियन

Thu, 30 Nov 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता  में विजयी प्रतिभागियों को मिला ट्
विज्ञापन
नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय डे-नाइट वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की देर रात हुआ। स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को हराकर फाइनल मुकाबला साई हॉस्टल रायबरेली ने जीता।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ और फैजाबाद हाॅस्टल अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें लगातार दोनों सेटों में स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने फैजाबाद हाॅस्टल अयोध्या को 25-21 तथा 26-24 के अंतर से हराया। मैच काफी रोमांचक रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ और साई हाॅस्टल रायबरेली के बीच खेला गया। इसमें साई हाॅस्टल रायबरेली ने आजमगढ़ को 32-30 तथा 25-23 के अंतर से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ व साई हाॅस्टल रायबरेली के बीच खेला गया। इसमें साई हाॅस्टल रायबरेली ने स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को 15-6 तथा 15-9 अंक के अंतर से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि खेल से एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है। इस दौरान एआरसी फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक व संयोजक शमशेर अहमद, कमेटी अध्यक्ष मुजीबुल्लाह, उप संयोजक शब्बीर अहमद, उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, शोएब नदवी, संजय द्विवेदी, मो. मुकर्रम, अब्दुल नाफे, मुहम्मद आजम, खालिद कमाल, निसार अहमद, मो कामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें