सेमरियावां। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को सीएचसी सेमरियावां की व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और इलाज, दवा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान बीडीओ कृष्ण कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. जावेद अख्तर, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख महमूद आलम चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद