फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे बदमाश पकड़े गए

Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एक सफाई कर्मचारी की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात करके बदमाश भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करके भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी रमेश कुमार नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अलीनगर गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी नर्मदा का इलाज कराने के लिए खलीलाबाद गए थे। वहां से लौटकर नाथनगर ब्लॉक परिसर में स्थित एक एएनएम के आवास पर दवा समझने गए। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी बाइक से उतरी थीं।
उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। पत्नी के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। लोगों ने बाइक सवार दो बदमाशों को कठैचा गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें