फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरएसएस ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीप जलाने की अपील की

Thu, 11 Jan 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। बेलहर कला नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के तहत शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। हाथों में भगवा झंडा लिए महिलाएं और युवा जोश के साथ घर-घर जाकर लोगों को 22 जनवरी को 21 दीपक जलाकर दीपावली की तरह मनाने की अपील की।
यात्रा नगर पंचायत में घूम-घूम कर हर दरवाजे तक पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। बच्चा-बच्चा राम का के गाने पर युवा वर्ग डीजे की धुन पर झूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टुनटुन राय ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सभी हिंदुओं के लिए काफी गौरव का दिन है। पांच सौ वर्षों बाद हमें यह देखने को मिला। भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। उन्होंने लोगो से इस गौरवपूर्ण क्षण में आसपास के मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन करने का आग्रह किया। साथ ही 22 जनवरी को हर घर में कम से कम 21 दीपक जलाकर दीपावली की तरह मनाने की अपील की। इस अवसर पर सन्तोष पाण्डेय, गजेंद्र यादव, निरंकार मिश्रा, आलोक राय, प्रेमलता राय, पप्पू अग्रहरि, दीपांशु मिश्रा, अजय राय, अंशु राय, अखिलेश राय, प्रशांत राय, अरुण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें