संतकबीरनगर। हाईवे पर पिछले पांच दिनों से चल रहा रूट डायवर्जन शुक्रवार की शाम खुल गया। इस दौरान छोटे वाहन व सवारी वाहनों को छूट दी गई जबकि मालवाहकों को रोका गया है। धीरे-धीरे उन्हें भी छोड़ा जाएगा।
कांवड़ यात्रा काे देखते हुए 29 जून की भाेर में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ लोकल वाहन ही जा पा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम को हाईवे पर लखनऊ की तरफ जाने वाले छोटे व सवारी वाहनों को अनुमति दे दिया गया। बड़े मालवाहन अभी भी अनुमति नहीं दी गई है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मगहर दुर्गा मंदिर के पास से छोटे व सवारी वाहनों को लखनऊ की तरफ जाने की छूट दे दी गई है। भारी मालवाहक वाहनों के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद सभी वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।