फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रूट डायवर्जन का किया निरीक्षण

Thu, 18 Jan 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद में सीओ यातायात दीपांशी राठौर ने बुधवार को यातायात प्रभारी परमहंस यादव के साथ जनपद की सीमा में रूट डायवर्जन का निरीक्षण किया।
बैरिकेडिंग के पास मौजूद पुलिस कर्मियों को सीओ ने रूट डायवर्जन का कड़ाई से अनुपालन कराने का आदेश दिया। सीओ दीपांशी राठौर ने कहा कि जनपद अयोध्या में प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन व अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। जनपद गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दुर्गा मन्दिर मगहर से घघसरा बखिरा-नन्दौर से बांसी होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

डीघा से मेंहदावल बाईपास चौराहा होकर बखिरा-नन्दौर से बांसी होकर वाहन अपने गन्तव्य को निकलेंगे। धनघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन धनघटा से आंबेडकरनगर से लखनऊ से होते हुए अपने गन्तव्य को रवाना होंगे। खलीलाबाद से लखनऊ जाने के लिए रूट खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी, निर्धारित है।
विज्ञापन

इसके साथ ही टेमा रहमत से सेमरियावां, नंदौर, बांसी होकर वाहनों को लखनऊ रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें