संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में सेमरियावां ब्लॉक में चार जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने दी है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला 11 बजे से दो बजे तक चलेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक और आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण आदि में उत्तीर्ण होना चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो और बाॅयोडाटा के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।