महराजगंज। होली पर्व को देखते हुए महराजगंज डिपो के चालक एवं परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तीन से 12 मार्च तक चालकों और परिचालकों को छुट्टी नहीं मिलेगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। दिल्ली, मुंबई के अलावा अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी डिपो के कर्मचारियों, चालक परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में छुट्टी दी जाएगी। महराजगंज डिपो से 51 बसों का संचालन किया जाता है। संवाद