बेलहर। दुर्गजोत से रूधौली जाने वाले मार्ग पर राजघाट से सुरसा चमनजोत जंगल होते हुए निर्माणाधीन सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की जेसीबी से सफाई कराई गई। यह कार्य समाजसेवी अनिल कुमार चौधरी ने कराया। मोहन धनसीरा महाविद्यालय के प्रबंधक राम नरेश चौधरी के पुत्र अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों के कारण आए दिन राहगीरों, स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। झाड़ियों की वजह से सड़क पर सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते। क्षेत्रवासियों की दिक्क्त को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई। लोगों ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। संवाद