फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौड़ी हुईं सड़कें, नहीं हटे विद्युत खंभे

Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुरानी तहसील के सामने सड़क के बीचोबीच लगा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
राहगीरों को होती है परेशानी, दुर्घटना का भी बन रहे कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य हुआ, लेकिन सड़क के बीच से विद्युत खंभे नहीं हटाए गए। अब यह खंभे दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। दो दिन पहले एक युवक बाइक समेत खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
खलीलाबाद कस्बे में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। योजना थी कि विद्युत निगम सड़क पर लगे खंभे को हटवाएगा, लेकिन खंभे नहीं हटाए गए। वर्तमान में मुखलिसपुर रोड से बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के बीच खंभे लगे हैं। इन्हीं के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कारण यह है कि खंभे सड़क पर होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी ही स्थिति धनघटा, मेंहदावल सहित अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। इससे दुुर्घटना हो रही है, लोग साइड लेने के दौरान खंभे से टकरा जा रहे हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
...
केस- 1
चार दिन पहले ही मेंहदावल क्षेत्र के नौलखा के पास सड़क पर लगे खंभे से एक बाइक सवार युवक टकरा गया था। उसकी मौके पर मौत हो गई थी। छपिया अनंत निवासी 25 वर्षीय युवक अमरनाथ पुत्र कैलाश बृहस्पतिवार की शाम को रिश्तेेदार को छोड़ने बाइक से नौलखा गया था। लौटते वक्त अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे खंभे से टकरा गया था।
विज्ञापन

...
केस-2
दिसंबर में धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर मलौली के पास एक ट्रक खंभे से टकरा गया था। चार लोग घायल हो गए थे। घायलों को कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता था। इसके बाद भी सड़क से खंभे नहीं हटाए गए।
...
कोट
ऐसे खंभे चिह्नित किए जाएंगे जो सड़क चौड़ीकरण के कारण आवागमन में परेशानी खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद इन्हें हटवा दिया जाएगा।
-दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें