फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शेरपुर में सड़कें व नालियां टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत का वार्ड-10 शेरपुर बदहाली का शिकार है। वार्ड में जगह-जगह टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़कों की हालत खराब होने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों की समुचित सफाई और मरम्मत नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। जरा सी बरसात होने पर स्थिति और बदतर हो जाती है। नसीम हुसैन खान व अन्य का कहना है कि वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही नालियों का पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क और नाली के बीच अंतर भी स्पष्ट नहीं रह जाता, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें