फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग का मरम्मत अधूरा, आवागमन में परेशानी

Tue, 06 Feb 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग की मरम्मत नवंबर माह में शुरू हुआ था। लगभग 300 मीटर मरम्मत कर छोड़ दिया गया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। कोतवाली के आगे राम जानकी मंदिर से लेकर दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार तक जन सामान्य को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि समय जी मंदिर स्थान से बरदहिया तक अंडरग्राउंड नाला के लिए सड़क की खुदाई कर दिए थे। इसके बाद सड़क की मरम्मत हुई। नवंबर माह में सड़क का मरम्मत करना शुरू किया, लेकिन 300 मीटर ही सड़क की मरम्मत हो पाई। उसके बाद सड़क को वैसे ही छोड़ दिया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रह है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन में समस्या है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। जिससे लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें