फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह उखड़ी गिट्टियां, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
बेलवा मिश्र से कुल्हडियां मार्ग गढ्ढो में तब्दील हुआ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जगह-जगह उखड़ी गिट्टियां, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलवा मिश्र से कुल्हडियां तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की गिट्टी उखड़ गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
क्षेत्र के पूर्व प्रधान समीउल्लाह खां, मासाअल्हा हाजी, शौकत अली, कलीम, कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, हरिकेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अतीक, सेराज अहमद, मौलाना औरंगजेब, बाबूलाल यादव आदि ने बताया कि सड़क पर छोटे -छोटे गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग बेलवा मिश्र से कुल्हडियां गांव जाकर मिलती है। इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जहां हादसे की हमेशा आशंका बनी रहती है। लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए सड़क के किनारे गिट्टी गिरा दिया गया है। ठंड की वजह से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ठंड समाप्त होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें