फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर खजुरिया के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के खजुरिया में पक्की सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र के राजस्व गांव खजुरिया में राजकिशोर उपाध्याय की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लगातार हर गांव को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मुख्य मार्ग तक जोड़ने की पहल कर रही है, तथा सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदारों को धन आवंटित भी कर रही है, लेकिन खजुरिया गांव के लोग आजादी के बाद से ही पक्की सड़क का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक का चक्कर लगाया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे बरसात के समय जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ता है। सड़क निर्माण से खजुरिया, परसोहियां, रमवापुर मिश्र होते हुए गनवरिया लोहरसन आने जाने में आसानी हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। प्रदर्शन में ग्रामीण त्रिलोकीनाथ मिश्र, मुनिदेव मिश्र, राजकिशोर उपाध्याय, श्याम, शिवांग, विरेंद्र कुमार, रोहित, पताई, जयंत्री, विजय कुमार, छोटे, संजय, ओमप्रकाश, पुजारी, देवदत्त, जयप्रकाश, गुलबा देवी, सुभांगी, सुकलावती देवी, नजीबुन्निशा, कमलावती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि सड़क की दूरी देखकर पीडब्ल्यूडी को अवगत कराया जाएगा, तथा जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें