फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन पर बन रही सड़क

Fri, 28 Jun 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनहन गांव के किसानों ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। बिना मुआवजा दिए राम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए सोनहन गांव के किसान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग के जरिए अभिलेख तैयार कर एसएलओ बस्ती को भेजा गया, लेकिन उनके द्वारा जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

सोनहन गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद रफीक, शकील अहमद, वसीम अहमद, वकील अहमद, शमीम अहमद आदि का कहना है की ग्राम सोनहन में गाटा संख्या 581 का सर्वे एनएच और लोक निर्माण विभाग ने किया था, लेकिन स्थलीय सत्यापन नहीं किया गया। तकनीकी कारणों से गाटा संख्या 581 आदि ग्राम सोनहन में 300 एकड़ से अधिक भूमि में राम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि सर्वे में मात्र 3.5 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित किया जाना दर्शाया गया।
विज्ञापन

इस त्रुटि के सुधार के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका, लेकिन कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि गाटा संख्या 581 में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का दोबारा सर्वे कराया जाना आवश्यक है। साथ ही स्थलीय सत्यापन कराकर थ्रीडी निरस्त किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए गए थ्रीडी में कुछ किसानों का नाम गजट करने के बाद शेष का नाम छोड़ दिया गया है, जिससे किसान अपनी भूमि की मुआवजा पाने से वंचित हो रहे हैं। बावजूद इसके राजस्व विभाग की टीम सभी किसानों का नाम एसएलओ बस्ती को भेज दिया है। लेकिन एसएलओ राजस्व विभाग की रिपोर्ट को नजर अंदाज करते हुए जिन किसानों का नाम गजट में नहीं है, उनका भुगतान रोक दिया है। ऐसे सभी किसानों जिनकी जमीन सड़क निर्माण में अधिग्रहित की जा रही है उनको मुआवजा राशि दी जानी चाहिए। किसानों का कहना है कि यदि उचित मुआवजा राशि सभी किसानों को नहीं मिलती है तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

जिन किसानों की जमीन सड़क के निर्माण में अधिग्रहित की जा रही है। उन सभी किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी।
- अमित कुमार तिवारी, कंसलटेंट, एनएच बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें