फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर कटने से खेत और सड़क पानी से जलमग्न

Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोल्हुआ गांव में सरयू नहर कटने से कोल्हुआ बरी व देवरिया ग्राव में खेत व सड़क डूब गई।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के कोल्हुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात सरयू नहर में कटान हो गई, जिससे कोल्हुआ बरी और देवरिया गांव के लोगों के खेत और सड़कें पानी में डूब गईं। गनीमत रही कि अभी खेतों में फसल नहीं थी। सुबह ग्रामीणों ने सरयू नहर खंड के जेई सत्यवान यादव को फोन पर सूचना दी। इसके बाद नहर की मरम्मत शुरू हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात अचानक नहर कट गई, जिसके बाद कोल्हुआ बरी और देवरिया गांव के खेतों में पानी घुस गया। इसके बाद गांव की सड़क भी जलमग्न हो गई। नहर कटने की सूचना पर ग्रामीण दौड़े और पानी रोकने का प्रयास किया, लेकिन कटान नहीं रुकी। इसके बाद सरयू नहर खंड के जेई को सूचना दी। सूचना पर जेई सत्यवान यादव पहुंच गए और कटान रोकने का कार्य शुरू कराया।
जेई ने बताया कि यह नहर हर साल इसी समय पर और इसी जगह देवरिया गांव के लोगों के जरिये काट दी जाती है, क्योंकि उनके गांव तक नहर नहीं जाती है, और नहर काट देने से बंधे से सटे उनके खेतों में पानी चला जाता है। पिछले साल हम लोगों ने मोलनापुर पुलिस चौकी में अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस प्रकार की कटान तीन चार सालों से हो रही है और स्थान भी वही रहता है। जेसीबी लगाकर कटान को रोक लिया गया है। मौके पर एई पवन कुमार, जेई रमेश शुक्ला व राजस्व की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें