राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा कला और कांटे के बीच प्याज लदी एक ट्रक शनिवार को अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे ट्रक चालक और खलासी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की भोर में भोपाल से प्याज लादकर बंगाल जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक 40 वर्षीय श्याम सुंदर और खलासी सत्येंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।