रोसयाबाजार। संतबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को पौली चौराहे पर बिजली निगम ने समाधान कैंप का आयोजन किया। इस दौरानएसडीओ ने उपभोक्ताओं के बिल सुधारने, लोड वृद्धि एवं अन्य समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया।
एसडीओ कौशल किशोर ने बताया कि उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। जिससे उपभोक्ताओं को दफ्तर का चक्कर न लगाना पड़े। कैंप में कुल 40 मामले आए। सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं से कुल एक लाख बीस हजार रुपये विद्युत बिल की वसूली भी की गई ।
इस दौरान विद्युत उपकेंद्र चौंराकला के अवर अभियंता रविन्द्र नाथ, बृजलाल मिश्र, संजय यादव,मारूफ,भास्कर तिवारी,अमरनाथ यादव,रौनक सिंह आदि विद्युत कर्मी व उपभोक्ता मौजूद रहे।