फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार के खिलाफ राजस्व निरीक्षकों ने की नारेबाजी, तबादले की मांग

Wed, 03 Apr 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार को बैठक के दौरान राजस्व निरीक्षक को लगाई थी फटकार, हालत बिगड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तहसीलदार खलीलाबाद के खिलाफ बुधवार को राजस्व निरीक्षकों ने तहसील में धरना देकर नारेबाजी की। राजस्व निरीक्षकाें का आरोप है कि मंगलवार को बैठक में तहसीलदार ने एक राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाई थी। जिससे राजस्व निरीक्षक अवसाद में चले गए और उनकी हालत खराब हो गई। रात में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। राजस्व निरीक्षकों ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की है।
खलीलाबाद तहसील के राजस्व निरीक्षक बुधवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि आए दिन बैठक में अधिकारियों के जरिए सौतेला व्यवहार के अलावा मनमानी रवैया अपनाया जाता है। मंगलवार की देर शाम तहसील सभागार में बैठक के दौरान राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश को बुरी तरह डांटा। जिससे वह डिप्रेशन में चले गए। उनका ब्लडप्रेशर बढ़ गया और सेहत बिगड़ गई। श्रीप्रकाश को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से सभी राजस्व निरीक्षक आहत हैं।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने कहा कि तत्काल प्रभाव से तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। इनकी देखरेख में लोकसभा चुनाव कराना संभव नहीं है। जो भी बैठक हो वह सुबह 10 बजे से पांच बजे तक ही की जाए। होली में तहसीलदार से छुट्टी लेकर घर गए थे फिर भी लोगों का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे राजस्व निरीक्षक से बातचीत हुई है। सभी लोग परिवार के है। काम का दबाव इन दिनों अधिक है। बैठक में फटकार लगाने का आरोप निराधार है। सभी लोगों में सहमति बन गई है। अब स्थिति सामान्य है।
- जर्नादन, तहसीलदार खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें