फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो घंटे पहले जम्मू से लौटे थे घर, करंट से हो गई मौत

Thu, 29 Jun 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार की रात चपरा पूर्वी गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक दो घंटे पहले जम्मू से घर लौटा था। अचानक हुई बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।
विज्ञापन

चपरा पूर्वी गाकव निवासी 25 वर्षीय धर्मराज पुत्र चंद्र कुमार करीब एक वर्ष पहले जम्मू कमाने गए थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह जम्मू से कमा कर घर लौटे। परिजनों ने बताया कि स्नान के बाद भोजन किए। उसके बाद जब वह रात करीब दस बजे बिस्तर पर सोने गए तो पंखा बंद था। टेबल पंखा को चालू करने के लिए वह बोर्ड में तार लगा रहे थे। उसी समय करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट का झटका लगने के बाद वह अचेत होकर गिर गए। परिजनों ने बताया कि अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, उसी बीच धर्मराज की मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि हरिराम ने बताया कि बृहस्पतिवार कि सुबह धर्मराज केशव का सरयू नदी के रामबाग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग भी दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें