संतकबीरनगर। थाना दुधारा की साइबर सेल ने एक युवक के खाते से दूसरे बैंक खाते में गए 35 हजार रुपये करा दिए।
थाना दुधारा क्षेत्र के चोरहा निवासी महफूज अहमद ने शनिवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि मोबाइल फोन से धनराशि ट्रांसफर करते समय त्रुटिवश 35 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में चले गए। शिकायत मिलते ही साइबर सेल की टीम ने संबंधित बैंक और साइबर पोर्टल के माध्यम से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल की कार्रवाई से पूरी धनराशि वापस करा दी गई। एसओ अमित कुशवाहा ने लोगों से अपील की है कि पैसों के लेनदेन में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें।